निरोगी जीवनशैली ही स्वस्थ रहने की अचूक दवा : डॉ. विजय यादव

भोपाल। हिरदाराम इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की छात्राओं के साथ सामाजिक संस्था सरोकार के कार्यालय में सोमवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉक्टर विजय यादव ने इलाज पर खर्च करने की बजाय स्वस्थ रहने के उपाय करने पर जोर दिया।

उल्लेखनीय है कि विश्व स्वास्थ्य दिवस का इस वर्ष का सूत्र वाक्य है- ‘ स्वस्थ शुरुआत,  आशापूर्ण भविष्य’ । कार्यक्रम में डॉक्‍टर विजय यादव ने किशोरी बालिकाओं व छात्राओं को बताया कि वे नियमित दिनचर्या, स्वच्छता व प्राकृतिक संसाधनों को अनुशासनबद्ध तरीके से अपनाकर इन दिनो तेजी से बढ़ रहे अनियमित मासिक धर्म, थायरायड,  निःसंतानता जैसे रोगों से स्वयं को मुक्त रख सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को स्वस्थ रहने के लिए जंक फूड से दूर रहने और अंकुरित अनाज,  रंग बिरंगी सब्ज़ी व फल भोजन में शामिल करने की बात कही।

22

इस मौके पर छात्राओं ने मासिक धर्म में अनियमितता, श्वेत प्रदर,  किडनी में पथरी जैसी बीमारियों से बचने तथा खान-पान को लेकर अपने सवाल किए।

कार्यक्रम की शुरुआत में सामाजिक संस्था सरोकार की सचिव कुमुद सिंह ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संत हिरदाराम इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के ग्रुप एडवाइज़र पीएस राठौर, प्रोफेसर सुश्री प्रांशु अग्रवाल व प्रियंका यादव प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश स्थापना दिवस: सीएम मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में लगाया ‘संकल्प वृक्ष’, 15 जनवरी को भोपाल में मनेगा सेना दिवस

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के ऐतिहासिक शौर्य स्मारक परिसर में पहुंचकर ‘संकल्प वृक्ष’…

    मुरैना: 4.5 लाख रुपये के नशे के 2856 इंजेक्शन जब्त, आगरा से सप्लाई करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में अवैध मादक पदार्थों और नशीली दवाओं के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पुरानी…