वक्फ संशोधन कानून को लेकर विपक्ष के हमलों का जवाब देने मैदान में उतरी भाजपा

भोपाल

भाजपा अब वक्फ संशोधन कानून को लेकर विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए मैदान में उतर चुकी है. यानी आज से भाजपा देशभर में ‘वक्फ सुधार जागरूकता’ अभियान चलाएगी. जिसके तहत कार्यकर्ता वक्फ कानून में हुए बदलावों को को बताएंगे.

20 अप्रैल से 25 मई तक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान के तहत बीजेपी नेता और कार्यकर्ता विशेष रूप से मुस्लिम समाज के बीच जाकर यह समझाएंगे कि नए वक्फ संशोधन में ऐसा कुछ नहीं है. जो किसी धार्मिक स्थल को प्रभावित करता हो या समुदाय की आस्था को चोट पहुंचाता हो. इसके अलावा कानून में के जरिए से मुसलमानों कैसे विकास होगा.

पसमांदा और महिलाओं को कानून से क्या लाभ होगा. इस बारे में बीजेपी जमीनी स्तर पर उतकर लोगों को बताएगी. गौरतलब है कि 2 अप्रैल को लोकसभा और 3 अप्रैल को राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पारित किया गया था. इसके बाद 5 अप्रैल को वक्फ अधिनियम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दी थी. 8 अप्रैल को वक्फ संशोधन अधिनियम देश में लागू हो गया.

  • Related Posts

    MP IAS Transfer: जनवरी 2027 से पहले मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल संभव, कई कलेक्टरों की बदल सकती है जिम्मेदारी

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। मोहन यादव सरकार जनवरी 2027 से पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा…

    ग्वालियर में बीच सड़क पर दबंगई, कार रोककर लाठी-डंडों से की तोड़फोड़; युवक को दी जान से मारने की धमकी

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। झांसी रोड थाना क्षेत्र के चेतकपुरी चौराहे पर युवकों ने सरेराह एक कार को…