मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दमोह जिले की सड़क दुर्घटना पर किया शोक व्यक्त

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दमोह जिले में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 8 नागरिकों के असामयिक निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि दुर्घटना दुखदायी है। इस मुश्किल घड़ी में राज्य सरकार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। राज्य सरकार की ओर से इस दुर्घटना में मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रूपए एवं घायलों को 50-50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

दमोह के बनवार क्षेत्र में महादेव घाट के पास मंगलवार को एक बोलेरो के अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाने से यह दर्दनाक हादसा हुआ है। सभी पीड़ित जागेश्वर धाम की धार्मिक यात्रा से जबलपुर लौट रहे थे।

 

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…