म्यांमार भूकंप राहत कार्यों के लिए वीआईटी भोपाल का मानवीय सहयोग

नई दिल्ली

वेल्लोर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) की असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट, सुश्री काधम्बरी एस. विश्वनाथन ने हाल ही में म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप के बाद राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए 2,45,92,500 म्यांमार क्याट (भारतीय ₹10 लाख के समतुल्य) की सहयोग राशि दान की है।
यह योगदान वीआईटी भोपाल की ओर से दिया गया और इसे म्यांमार गणराज्य के राजदूत, महामहिम ज़ॉ ओ को 24 अप्रैल 2025 गुरुवार के दिन नई दिल्ली स्थित म्यांमार दूतावास में औपचारिक रूप से सौंपा गया।
यह सहयोग वैश्विक मानवीय संवेदनाओं के प्रति वीआईटी भोपाल की सतत प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है तथा संस्थान के सहानुभूति आधारित वैश्विक दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करता है।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…