राज्यमंत्री जायसवाल ने दी अंतर्राष्ट्रीय मूर्तिकला दिवस की शुभकामनाएं

भोपाल
कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने प्रदेशवासियों और मूर्तिकारों को अंतर्राष्ट्रीय मूर्तिकला दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मूर्तिकला दिवस हर साल अप्रैल के आखिरी शनिवार को मनाया जाता है। इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय मूर्तिकला केंद्र द्वारा स्थापित किया गया था और इसका उद्देश्य दुनियाभर में मूर्तिकला के प्रति जागरूकता, प्रशंसा और आनंद बढ़ाना है।

राज्यमंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग मूर्तिकला में महत्वपूर्ण योगदान देता है। यह विभाग ग्रामीण कारीगरों को आर्थिक सहायता और कौशल विकास प्रदान कर उन्हें मूर्तिकला जैसे पारंपरिक हस्तशिल्पों को विकसित करने में मदद करता है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, रोजगार के अवसर पैदा करने और पारंपरिक कला को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

  • Related Posts

    MP OBC Reservation Case: सुप्रीम कोर्ट में सरकार की SLP में मिलीं 3 नई खामियां, कुल 13 कमियां बरकरार

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण का मामला लगातार उलझता जा रहा है। इस मामले में राज्य सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल विशेष…

    मुरैना में NH-552 किनारे जली हुई हालत में मिला महिला का शव, हत्या कर जलाने की आशंका से मचा हड़कंप

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बागचीनी थाना क्षेत्र में NH-552 हाईवे…