मैहर की बोस कॉलोनी में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 3 वर्षीय शिवांश की मौत, मां ने शव लेकर थाने में न्याय मांगा

सतना
मैहर शहर की बोस कॉलोनी में शनिवार की शाम एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से एक 3 वर्षीय मासूम की मौत हो गई है। मासूम की मौत के बाद पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल रहा। उधर, बच्चे की मां ने अपने जिगर के टुकड़ें का शव लेकर मैहर थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

दरअसल, मैहर के बॉस कॉलोनी में रहने वाले अमित सिंह चौहान का 3 वर्षीय बेटा शिवांश सिंह चौहान घर के ही सामने अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान कॉलोनी से निकलते हुए एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन बच्चे को जोरदार ठोकर मारते हुए निकल गया। चार पहिया वाहन की ठोकर से शिवांश गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान शिवांश ने दम तोड़ दिया।

शव को गोद में लेकर मां पहुंची थाना
इलाज के दौरान मासूम शिवांश की मौत के बाद बच्चें की मां शव को गोद में लिए मैहर थाने पहुंच गईं। मां ने आरोपितों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग की। हालंकि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार जब्त कर ली है। वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने व हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

ड्राइविंग सीखने के दौरान हुई घटना
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपित विनोद सेन (55) कार से कार ड्राइविंग सीख रहा था। इसी दौरान अचानक कार की रफ्तार बढ़ गई। बच्चे को टक्कर लग गई। घटना के बाद आरोपी विनोद सेन ने ही कार से मासूम को अस्पताल पहुंचाया।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…