विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा परामर्श शिविर में कोलार क्षेत्र के 300 से अधिक मरीजों ने भाग लिया

भोपाल
सेंट्रल ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स का कोलार के बंजारी क्षेत्र में 29 अप्रैल, मंगलवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। सेंट्रल ग्रुप, इंडिया के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नितिन वर्मा ने बताया कि शिविर में कोलार क्षेत्र की जनता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और मल्टीस्पेशलिस्ट डॉक्टर्स द्वारा नि:शुल्क परामर्श के साथ-साथ दवाइयां, हार्ट की जांच जैसे ईसीजी, खून की जांचे एवं शिविर में उपलब्ध अन्य नि:शुल्क सुविधाओं का लाभ लिया। अधिक जानकारी देते हुए डॉ. नितिन वर्मा ने यह भी बताया कि भीषण गर्मी होने पर भी शिविर में 300 से अधिक मरीजों ने आकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। सेंट्रल ग्रुप की सीएसआर एक्टिविटीज में उनकी टीम द्वारा स्वल्पाहार के साथ साथ जूस का वितरण भी मरीजों को शिविर में किया गया।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…