विभागीय नीतियों/नियम से अवगत कराने हेतु कार्यशाला का आयोजन 09 मई को

अनूपपुर
 जिले में विभागीय नीतियों/नियम एवं RAMP योजना से अवगत कराने हेतु 09 मई को प्रातः 11 बजे से जिला पंचायत सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसमें एमपी एमएसएमई डेवलपमेंट पालिसी 2025, एमपी एमएसएमई लैण्ड रूल 2025, एमपी स्टार्ट अप पालिसी 2025, LEAN, IPR एवं ZED स्कीम आदि से अवगत कराया जाएगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र अनूपपुर के महाप्रबंधक श्री आर.एस.डावर ने जिले के उद्यमी, लघु उद्योग संघ, व्यापारी संघ एवं उद्योग/व्यवसाय स्थापित करने के इच्छुक व्यक्तियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यशाला में उपस्थित होकर विभागीय नीतियों/नियमों की जानकारी से अवगत होकर लाभ प्राप्त करें।

  • Related Posts

    ‘हेरिटेज टू डेवलपमेंट’ का मोहन मॉडल ‘डेस्टिनेशन कैबिनेट’

    ‘हेरिटेज टू डेवलपमेंट’ का मोहन मॉडल ‘डेस्टिनेशन कैबिनेट’ 18 नवंबर को मंदसौर जिले के गांधीसागर में होगी मप्र सरकार की 9वीं डेस्टिनेशन कैबिनेट स्लग—गांव,गौरव, विरासत और विकास का नया संगम…

    भगवान राम-कृष्ण पर बयान को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- जोश में कई बार ऐसा कह जाते हैं

    भोपाल। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर विवाद के बीच बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सफाई देते हुए माफी मांगी है। उन्होंने…