मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में तीर्थ यात्रियों की मृत्यु पर शोक जताया

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में तीर्थ यात्रियों की असामयिक मृत्यु पर गहन शोक व्यक्त किया है। जानकारी के मुताबिक यह हेलीकॉप्टर गंगोत्री धाम जा रहा था, जो गंगनानी के पास अचानक हादसे का शिकार हो गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि राज्य सरकार इस मुश्किल वक्त में शोकाकुल परिजन के साथ है। उन्होंने ईश्वर से इस गहन दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।

 

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…