मादक पदार्थ गांजा के अवैध कारोबार के विरूद्ध कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा कार्यवाहीः गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार

 

अनुपपुर

पुलिस अधीक्षक अनुपपुर  मोती उर रहमान जी के द्वारा जिले के समस्त थानो में अवैध मादक पदार्थ की धर पकड़ एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु जिले में अभियान चलाया जा रहा है जो उक्त अभियान के अंतर्गत अदरक पुलिस अधीक्षक अनूपपुर   इसरार मंसूरी एवं एसडीओपी  अनूपपुर   सुमित केरकेट्टा के निर्देशन में थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा बुधवार की दोपहर ग्राम ताराडांड़ बैरहनीटोला में अवैध मादक पदार्थ गांजा का विक्रय करने वाले आरोपी रामदास सिहं गोड़ निवासी बैरहनीटोला ( ताराडांड़ ) को रंगे हाथों गांजा ले जाते हुए पकड़ा जाकर एन.डी.पी.एस. एक्ट में कार्यवाही की गई है।

टी. आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक सुखीनंद यादव प्रधान आरक्षक शेख रसीद, प्रधान आरक्षक रितेश सिंह, आरक्षक प्रकाश तिवारी, अब्दुल कलीम, अमित यादव एवं महिला आरक्षक अंकिता सोनी के द्वारा ग्राम ताराडांड़ में कुछ दिनो से अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचे जाने की शिकायतें प्राप्त होने पर बुधवार की दोपहर पुलिस टीम द्वारा रामदास सिहं गोड़ पिता जेठू सिहं गोड़ उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम ताराडांड के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 638 ग्राम गांजा कीमती 6500 रूपये एवं नगदी 4885 रूपये जप्त किया जाकर अपराध क्रमांक 236/25 धारा 8/20बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर गिरफ्तार किया गया है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की सुबह लोकभवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध और मीमांसा करने वाले शोधार्थियों और संस्थाओं को करेंगे पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जहां गीता समाप्त होती है, वहीं से जीवन का अभ्युदय प्रारंभ होता है। हमारे समाज के लिए एक आदर्श है भगवान श्री…