खमतरा गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, तीन महिलाओं की मौके पर मौत

कटनी
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत खमतरा गांव के पास बुधवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब एक कार के सामने अचानक गाय आ जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस भीषण दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे खमतरा गांव में मातम छा गया है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिश्तेदारी से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक खमतरा निवासी बर्मन परिवार के लोग पिंडरई गांव में एक रिश्तेदारी के चौक समारोह में शामिल होने मंगलवार को कार से गए थे। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे सभी लोग समारोह से लौटकर खमतरा गांव की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार मुख्य मार्ग पर खमतरा गांव के पास पहुंची, तभी अचानक एक गाय सामने आ गई। गाय को बचाने की कोशिश में कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार पलट गई।

  • Related Posts

    इंदौर में भाजपा पार्षद के घर में घुसकर पति पर हमला, जमकर तोड़फोड़; दोनों पक्षों ने लगाए आरोप

    पार्षद पति सुमित तलरेजा से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज इंदौर में भाजपा पार्षद के घर में घुसकर उनके…

    राहुल गांधी पर CM मोहन यादव का तीखा हमला, बोले- ‘ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हैं’

    इंदौर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ यात्रा के दौरान कांग्रेस पर साधा निशाना इंदौर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…