सर्व मांग्लयम समूह’ संस्थापक ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

भोपाल

सर्व मांग्लयम समूह’  संस्थापक रमाकांत शुक्ला ने  बाणगंगा झुग्गी स्थित प्रियंका मिडिल स्कूल के बच्चों के  साथ मनाया जन्मदिवस को संस्कार दिवस के रूप में मनाते हुए सभी बच्चों को अपने जन्म दिवस पर एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण और संवर्धन का संकल्प दिलवाया और अच्छी देखभाल के लिए स्वस्थ पौधा प्रतियोगिता में 6 महीने बाद पुरस्कृत करने की योजना बताई।

इस अवसर पर बच्चों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण भी किया गया। रमाकांत शुक्ला ने बताया कि  विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून पौधारोपण की शुरुआत करते हुए विभिन्न स्थानों के अधिकत्म स्कूलों मे करने का प्रयास किया जाएगा।  ज्ञात है कि सर्व मांग्लयम समूह के द्वारा लोगों को अपने जन्म दिवस के अवसर पर विभिन्न सामाजिक कार्यों एवं समाज सेवा के लिए प्रेरित किया जाता है कार्यक्रम में स्कूल की संचालक श्रीमती मीना सिंह, समूह के एसोसिएट मेंबर श्री लीलाधर नेमा,जितेंद्र परमार और वरिष्ठ पत्रकार संजीव गुप्ता , स्कूली बच्चे और अभिभावक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…