विश्व नेत्रदान दिवस पर दूसरों के जीवन का अंधियारा मिटाने का लें संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के नागरिकों से आह्वान किया है कि वे दूसरों के जीवन का अंधियारा मिटाने के लिए नेत्रदान का संकल्प लें। नेत्रदान ही महादान है। नेत्रदान से दो व्यक्तियों की आंखों को भी रोशनी दी जा सकती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि विश्व नेत्रदान दिवस हम सभी को प्रेरित करता है कि नेत्रदान, दुनिया से विदा होने के बाद भी मानव समाज की सेवा का अमूल्य माध्यम हो सकता है। उन्होंने कहा कि नागरिक अपने परिवार के सदस्यों और अन्य नागरिकों को भी नेत्रदान का महत्व बताते हुए ऐसा संकल्प लेने की प्रेरणा दे सकते हैं।

 

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…