पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में विदेशी मजदूरों की पहचान के लिए विशेष अभियान शुरू, 2 लाख का होगा वेरिफिकेशन

पीथमपुर

पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में विदेशी मजदूरों की पहचान के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके चलते रविवार शाम पीथमपुर थाना सेक्टर-1 में एसडीओपी धामनोद मोनिका और थाना प्रभारी ओमप्रकाश अहीर ने लेबर ठेकेदारों के साथ बैठक की।

थाना प्रभारी ने सभी ठेकेदारों को निर्देश दिए कि वे अपने यहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों का आधार कार्ड और पूरा बायोडाटा थाने में जमा करें। उन्होंने कहा कि पुलिस हर कर्मचारी का वेरिफिकेशन करेगी। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए।

बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों की होगी पहचान

विशेष रूप से बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों की पहचान पर ध्यान दिया जाएगा। ठेकेदारों को यह प्रमाण पत्र भी देना होगा कि उनके यहां कोई बाहरी व्यक्ति काम नहीं कर रहा है।

क्षेत्र में 1000 से ज्यादा उद्योग

पीथमपुर में 1000 से अधिक उद्योग हैं। यहां करीब 2000 से ज्यादा लेबर कांट्रेक्टर काम करते हैं। इन उद्योगों में लगभग 2 लाख मजदूर कार्यरत हैं। प्रशासन का यह कदम क्षेत्र में अवैध विदेशी नागरिकों की पहचान और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उठाया गया है।

 

 

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश स्थापना दिवस: सीएम मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में लगाया ‘संकल्प वृक्ष’, 15 जनवरी को भोपाल में मनेगा सेना दिवस

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के ऐतिहासिक शौर्य स्मारक परिसर में पहुंचकर ‘संकल्प वृक्ष’…

    मुरैना: 4.5 लाख रुपये के नशे के 2856 इंजेक्शन जब्त, आगरा से सप्लाई करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में अवैध मादक पदार्थों और नशीली दवाओं के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पुरानी…