सार्थक ऐप पर फर्जी उपस्थिति दर्ज करने वाले 6 अतिथि विद्वानों का आमंत्रण निरस्त

भोपाल
उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार के निर्देश पर उच्च शिक्षा विभाग ने विदिशा जिले के गंजबासौदा स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय में आमंत्रित 6 अतिथि विद्वानों को, सार्थक ऐप पर छेड़खानी कर फर्जी उपस्थिति दर्ज करने के कारण तत्काल प्रभाव से सेवामुक्त कर दिया है। ये अतिथि विद्वान संस्था में न होकर, अन्यत्र स्थान से अमर्यादित रूप से सार्थक ऐप पर उपस्थिति लगाते हुए पाए गए।

उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार ने अतिथि विद्वानों द्वारा शैक्षणिक परिवेश को दूषित करने को गंभीरतापूर्वक लेकर, विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के अनुपालन में, उच्च शिक्षा विभाग ने इन अतिथि विद्वानों के आमंत्रण को तत्काल निरस्त करने के निर्देश जारी किए है। फर्जी उपस्थिति दर्ज करने वाले इन अतिथि विद्वानों में श्री प्रकाश चंद मौर्य, श्री हेमंत कुमार अहिरवार, श्री हेमंत कुमार सक्सेना, श्री सूर्यकांत शर्मा, डॉ. सरताज मंजू पर्रे एवं श्री संजय कुमार राय हैं।

 

  • Related Posts

    MP OBC Reservation Case: सुप्रीम कोर्ट में सरकार की SLP में मिलीं 3 नई खामियां, कुल 13 कमियां बरकरार

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण का मामला लगातार उलझता जा रहा है। इस मामले में राज्य सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल विशेष…

    मुरैना में NH-552 किनारे जली हुई हालत में मिला महिला का शव, हत्या कर जलाने की आशंका से मचा हड़कंप

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बागचीनी थाना क्षेत्र में NH-552 हाईवे…