समय-सीमा में पूर्ण करें पदपूर्ति की कार्रवाई: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल 
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मध्यप्रदेश को स्वस्थ, समृद्ध और सक्षम राज्य बनाने की दिशा में हम निरंतर अग्रसर हैं। स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए संस्थागत संसाधनों के साथ-साथ मानवीय संसाधनों की उपयुक्त उपलब्धता भी अत्यंत आवश्यक है। राज्य की प्रत्येक स्वास्थ्य संस्था में सुचारु सेवा का प्रदाय सुनिश्चित करने हेतु आईपीएचएस मानक अनुसार चिकित्सकीय और सहायक चिकित्सकीय स्टाफ की भर्ती, इसी संकल्प का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने समय-सीमा में पदपूर्ति की कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश के समस्त जिला, सिविल, सामुदायिक, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों में 168 कंप्यूटर ऑपरेटर/डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं 8493 मल्टी स्कील्ड ग्रुप डी आउटसोर्स वर्कर की भर्ती की जा रही है। यह नियुक्ति पंजीकृत आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से भंडार क्रय नियम एवं वित्तीय निर्देशों का पालन करते हुए की जाएगी। सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों व सिविल सर्जनों को समयसीमा में पदपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…