स्वच्छता सर्वेक्षण में भोपाल को द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर भोपालवासियों को बधाई:-रविंद्र यति

भोपाल
 भोपाल नगर निगम के एमआईसी मेंबर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रविंद्र यति ने बताया कि देश के सबसे स्वच्छ शहरों में भोपाल को द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर महापौर श्रीमती मालती राय, स्वच्छता एव ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग के महापौर परिषद् सदस्य श्री आर.के.सिंह बघेल, पार्षदगण, समस्त कार्यकर्ता,नगर निगम के समस्त  कर्मचारीयों व भोपालवासियों को बधाई दी है।
 श्री रविंद्र यति ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में विकास को लगातार गति मिल रही है। मध्य प्रदेश के शहर लगातार स्वच्छता में अपना स्थान बनाए हुए हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण मैं भोपाल को द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा भोपाल नगर को सम्मानित किया गया।
 इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, नगर निगम कमिश्नर श्री हरेंद्र नारायण, डिप्टी कमिश्नर श्री चंचलेश गिरहर, श्री उदित  गर्ग, एमआईसी मेंबर श्री आरके सिंह बघेल उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ग्वालियर में रिटायर्ड फौजी ने घर में गोली मारकर की आत्महत्या, लाइसेंसी पिस्टल से सिर में मारी गोली

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दुखद घटना सामने आई है। हजीरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर एक में रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी ने अपने घर…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…