गंगवाल परिवार द्वारा देहदान का संकल्प पूरा करना वंदनीय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देहदान महादान है, चिकित्सा शिक्षा और सामाजिक चेतना विकसित करने के लिए देहदान का संकल्प पूरा करना वंदनीय है। मृत्य पश्चात अंगदान/देहदान करने पर राज्य सरकार दानदाताओं और उनके परिवारजन को राजकीय सम्मान दे रही है। उज्जैन के वरिष्ठ समाजसेवी श्रद्धेय नरेन्द्र गंगवाल के निधन के बाद पुत्र श्री प्रणय गंगवाल ने पिता की देहदान करने का फैसला लिया। राज्य सरकार के निर्णय अनुसार, मंगलवार को श्री गंगवाल को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…