लव जिहाद फंडिंग केस: फरार कांग्रेस पार्षद अनवर डकैत पर इनाम दोगुना

इंदौर 

इंदौर पुलिस ने एक कांग्रेस पार्षद की गिरफ्तारी के लिए इनाम की राशि दोगुनी कर दी है. वह ‘लव जिहाद’ के लिए पैसे मुहैया कराने के मामले में एक महीने से फरार है.  

एसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि आरोपी अनवर कादरी उर्फ डकैत की गिरफ्तारी के लिए इनाम की राशि 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दी गई है. अगर पार्षद को आने वाले दिनों में गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तो उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

दरअसल, शहर के दो युवकों साहिल शेख और अल्ताफ शाह ने बीते जून में पुलिस के सामने कबूल किया था कि कांग्रेस पार्षद कादरी ने उन्हें लड़कियों को प्रेम संबंधों में लाने और उनका धर्म परिवर्तन कराने के लिए 3 लाख रुपये दिए थे. यह पैसा लड़कियों पर खर्च किया गया था.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शेख और शाह दोनों को दो लड़कियों द्वारा लगाए गए रेप और अन्य आरोपों से जुड़े अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने बताया कि उनके बयानों के आधार पर पुलिस ने कादरी पर पैसे के बल पर लोगों का धर्म परिवर्तन कराने की साजिश रचने का मामला दर्ज किया है.

कादरी, जिसके खिलाफ शहर के विभिन्न पुलिस थानों में 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं, तब से फरार है. उसके भूमिगत होने के बाद, जिला प्रशासन ने कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कादरी की गिरफ्तारी का आदेश दिया.

  • Related Posts

    ग्वालियर के डबरा में स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, दो युवक हिरासत में; नाबालिग लड़की भी मिली

    By: Ravindra Singh ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद एक स्पा सेंटर पर छापेमारी की। रविवार देर रात…

    माधव टाइगर रिजर्व में बाघिन ने दिया 2 शावकों को जन्म, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साझा की तस्वीरें

    By: Ravindra Singh शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी स्थित माधव टाइगर रिजर्व से वन्यजीव संरक्षण को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। रिजर्व के बलारपुर क्षेत्र में एक बाघिन ने…