केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री नड्डा महाकाल संध्‍या आरती में हुए शामिल

शिखर दर्शन किए और हेरिटेज होटल का अवलोकन कर प्रशंसा की

भोपाल
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने उज्जैन प्रवास के दौरान देर रात्रि बाबा महाकाल की संध्या आरती में सम्मिलित होकर महाराज वाडा में बनाई गई हेरिटेज होटल में रात्रि विश्राम किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्राट विक्रामादित्य हेरिटेज़ होटल का अवलोकन कराया और बताया कि यह पहले स्कूल था, जिसको पर्यटन विभाग के द्वारा जीर्णोद्धार और नवीनीकरण करते हुए एक भव्य हेरिटेज होटल का रूप में परिवर्तित किया गया है। इससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को हेरिटेज का आनंद भी उज्जैन जैसी पवित्र नगरी में मिल सकेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा को महाराज वाड़ा सम्राट विक्रमादित्‍य होटल के रूफ टॉप पर ले जाकर बाबा महाकाल के शिखर दर्शन भी करवाए।

बाबा महाकाल के शिखर दर्शन से श्री नड्डा भाव विभोर हो गए। उन्होंने कहा कि अद्भुत है जहां हम रुके हैं, वहीं से बाबा के शिखर दर्शन भी हो रहे हैं। यहां पर आकर एक आत्मिक आध्यात्मिक अनुभूति हो रही है। बाबा महाकाल के मंदिर के इतने पास रुकना एक अद्भुत अनुभव है, जहां सुबह शाम बाबा की आरती की गूंज भी सुनाई दें और आपके आध्यात्मिक के साथ चैतन्यता भी बनी रहे। बाबा महाकाल आदिकाल से हम सबको आशीर्वाद दे रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा ने कहा कि डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में बेहतर काम हो रहे हैं। औद्योगीकरण की नई बयार बह रही है, अब हेरिटेज वॉक के साथ ही उन्नति और पुरातन दोनों का भाव रूप से दर्शन आप उज्जैन आकर देख सकते हैं।

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…