भरोसे का ‘खून’: इंदौर में अकाउंटेंट ने UPI-पासवर्ड बदलकर उड़ाए साढ़े 11 लाख, FIR दर्ज

इंदौर
मल्हारगंज पुलिस ने उद्योगपति विकास धूत के 76 वर्षीय पिता मुरलीधर धूत की शिकायत पर अकाउंटेंट और उसके साथी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपित अकाउंटेंट ने यूपीआई पासवर्ड बदल कर खाते से 11 लाख 54 हजार रुपये निकाल लिए थे। पुलिस के मुताबिक विकास धूत की अवंतिका जिनिंग फैक्ट्री (जवाहर मार्ग) है। आरोपित हिमांशू जोशी (द्वारकापुरी) अकाउंटेंट की नौकरी करता था।

मुरलीधर धूत नहीं करते थे ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल
मुरलीधर धूत वृद्धावस्था के कारण ई-बैंकिंग का उपयोग नहीं कर सकते थे और हिमांशु से ही ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करवाते थे। आरोप है कि इस दौरान हिमांशु ने यूपीआई आईडी और पासवर्ड बदल दिए और खाते से 11 लाख 54 हजार रुपये कपिल टांक के खाते में ट्रांसफर कर लिए।
 
बैंक से चेक अनादरित होने पर बैंलेस की जांच की और हिमांशु से पूछताछ की गई। उसने माफी मांगी और शपथपत्र देकर कहा वह रुपये लौटा देगा। महीनों बाद भी रुपये न देने पर साइबर सेल को शिकायत की गई। मंगलवार को मल्हारगंज पुलिस ने हिमांशु और कपिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश में चक्रवाती तूफान का असर: 15 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ के प्रभाव के चलते राज्य के कई हिस्सों में तापमान में भारी…

    ग्वालियर में सुरक्षा ताक पर: गिरवाई के पटाखा बाजार में कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा!

    By: Ravindra Singh ग्वालियर। त्योहारों के सीजन में शहर का गिरवाई स्थित थोक पटाखा बाजार इस समय गंभीर खतरे के मुहाने पर खड़ा है। प्रशासन से लाइसेंस प्राप्त व्यापारियों द्वारा…