जबलपुर–दमोह फोरलेन को मिली रफ्तार, 100 किमी सड़क 150 फीट चौड़ी करने की तैयारी पूरी

जबलपुर
जबलपुर से दमोह के बीच करीब 100 किलोमीटर लंबी सड़क को दो लेन से फोर लेन करने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इस मार्ग का सर्वे कर चुका है। 150 फीट सड़क की चौड़ाई तय की गई है, जिसमें फोरलेन बनाया जाना है। इस सड़क को तीन फेज में बनाया जाएगा। अभी दो फेज के लिए करीब एक हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। जहां से प्रक्रिया अंतिम दौर में आ गई है।

जल्द ही इसकी निविदा जारी कर कार्य प्रारंभ होगा। पहले जबलपुर से कटंगी और जबेरा से दमोह के बीच सड़क का निर्माण होगा। इसके अलावा कटंगी से जबेरा तक का हिस्से में अभयारण्य की जमीन होने की वजह से इसका सर्वे किया जा रहा है। इसमें वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से भी स्वीकृति लेनी होगी।

बता दें कि सड़क की चौडाई को लेकर कुछ परेशानी आ रही थी जिस वजह से प्रस्ताव को दोबारा भेजा गया है। अभी दमोह से जबेरा के बीच 350 करोड़ रुपये की लागत से बनाने की प्रकिया होगी। यह पैकेज 43 किलोमीटर लंबा होगा। वहीं दूसरा पैकेज 24 किलोमीटर लंबी सड़क जबेरा से कटंगी के बीच बनेगी।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश स्थापना दिवस: सीएम मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में लगाया ‘संकल्प वृक्ष’, 15 जनवरी को भोपाल में मनेगा सेना दिवस

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के ऐतिहासिक शौर्य स्मारक परिसर में पहुंचकर ‘संकल्प वृक्ष’…

    मुरैना: 4.5 लाख रुपये के नशे के 2856 इंजेक्शन जब्त, आगरा से सप्लाई करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में अवैध मादक पदार्थों और नशीली दवाओं के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पुरानी…