सिंधिया का बड़ा बयान:

शिवपुरी
 केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक बड़ा बयान चर्चा में आ गया है। जाति को लेकर दिया ये बयान काफी सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल  जाटव समाज से दिल का रिश्ता बताते हुए सिंधिया ने बयान दिया है। सिंधिया ने कहा कि  खून और दिल से लो खुद को जाटव समाज का ही मानते हैं।

दरअसल केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को शिवपुरी में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए।  वे पिछोर के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में पहुंचे। तहसील मोहल्ला स्थित उप डाकघर पहुंचकर सिंधिया ने कहा कि अब मेरा डाकिया हर सामान की डिलीवरी का काम करेगा।

इसी दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बस स्टैंड पर जाटव समाज के सम्मेलन को संबोधित किया।  इसी मौके पर सिंधिया ने जाटव समाज के साथ अपने दिल के रिश्ते  का खुलासा किया। सिंधिया ने कहा कि भले ही वो जाटव समाज में जन्मे तो नहीं हैं, लेकिन खून और दिल से जाटव समाज का ही हूं। सिंधिया का ऐसा बोलते ही लोगों ने जोरदार तालियों बजाईं। ये बयान भी काफी चर्चित हो रहा है। जाति के संबंध में की गई इस अहम टिप्पणी पर काफी चर्चा हो रही है।

जाटव समाज के इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संत रविदास के व्यक्तित्व का भी गुणगान किया। सिंधिया ने कहा कि रविदासजी ने 200 साल पहले ही विश्व के कल्याण के लिए अपनी सोच से अवगत कराया था। संत रविदास ने ही कहा कि कोई इंसान जन्म से पिछड़ा नहीं, बल्कि कर्म से पिछडा़ होता है।

सिंधिया ने जाटव समाज को बताया अपना

जाटव सम्मेलन में सिंधिया ने जाटव लोगों से दिल का रिश्ता बताते हुए भावुक और दिल को छू लेने वाली टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पिछोर में मोदी, मोहन और महाराज का जादू चल रहा है। यहां के विकास कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

  • Related Posts

    Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ अपनी वजहें हैं!

      लेखक—धर्मेंद्र त्रिवेदी,वरिष्ठ पत्रकार भोपाल की मेज पर रखा लौंग-इलायची का जार, नाम के साथ मां का नाम और ग्वालियर का अपनापन… Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ…

    इंदौर में भाजपा पार्षद के घर में घुसकर पति पर हमला, जमकर तोड़फोड़; दोनों पक्षों ने लगाए आरोप

    पार्षद पति सुमित तलरेजा से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज इंदौर में भाजपा पार्षद के घर में घुसकर उनके…