मुख्यमंत्री डॉ. यादव 30 जनवरी को पुष्प महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 30 जनवरी 2026 को राजधानी के हृदय स्थल गुलाब गार्डन में पुष्प महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में 5 हज़ार से अधिक गमले ओर 2 हज़ार से अधिक कट फ्लॉवर में विभिन्न किस्म के पुष्प की सुगंध का आनंद भोपालवासी उठा सकेंगे। महोत्सव की तैयारी की बैठक आयुक्त उद्यानकी ख़ाद्य संस्करण श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में हुई। बेठक में नेशनल रोज सोसायटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री सुशील प्रकाश, मध्यप्रदेश रोज सोसायटी के अध्यक्ष श्री गर्दे सहित अन्य सदस्य गण ओर विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

आयुक्त श्री दुबे ने बताया कि राज्य सरकार वर्ष-2026 को कृषि वर्ष के रूप में मना रही है। इसी कड़ी में भव्य पुष्प महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में भोपाल अलावा प्रदेश अन्य प्रमुख जिलो इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, गुना ग्वालियर सहित अन्य जिलों से 5 हजार से अधिक गमलो ओर 2 हज़ार कट फ्लॉवर, प्रदर्शन किया जाएगा, जिलो से आने किसानों के पुष्प स्टॉल, नर्सरी के उत्पाद, आम जन के क्रय करने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

 

  • Related Posts

    डिंडोरी में 40 लाख रुपये खर्च होने के बाद भी अधूरा पंचायत भवन, सचिव पर कार्रवाई के निर्देश

    डिंडोरी। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले की गणेशपुर ग्राम पंचायत में पंचायत भवन का निर्माण पूरा नहीं होने के बावजूद करीब 40 लाख रुपये की राशि निकाले जाने का मामला…

    Gwalior: बुलेट की पटाखे जैसी आवाज पर विवाद, गार्डन संचालक को धमकाकर की हवाई फायरिंग; 2 आरोपी गिरफ्तार

    By: Ravindra Singh ग्वालियर के मुरार इलाके में बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी आवाज निकलने को लेकर शुरू हुआ विवाद फायरिंग तक पहुंच गया। आरोप है कि दो युवकों ने…