ग्वालियर में पुलिसकर्मी से भिड़ा शराबी बाइक सवार, ASI को जड़ा थप्पड़; बोला- ‘तुम हमारे नौकर हो’

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के दौरान पुलिस और एक बाइक सवार युवक के बीच जमकर विवाद हो गया। रॉन्ग साइड से आ रहे युवक को जब पुलिसकर्मियों ने रोका तो वह उनसे बहस और अभद्रता करने लगा। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि युवक ने ट्रैफिक पुलिस के एएसआई को थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रॉन्ग साइड बाइक चलाने पर पुलिस ने रोका

घटना पड़ाव थाना क्षेत्र के स्टेशन बजरिया तिराहे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, 4 नवंबर की शाम एएसआई सोनेराम ट्रैफिक पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रहे बाइक सवार को पुलिस ने रोक लिया। जब उससे वाहन के दस्तावेज मांगे गए तो वह नाराज हो गया और पुलिसकर्मियों के साथ बहस करने लगा। आरोप है कि युवक ने गाली-गलौज करते हुए पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी शुरू कर दी।

ASI ने मारा थप्पड़ तो युवक ने भी किया हमला

विवाद के दौरान युवक ने पुलिसकर्मियों से कथित तौर पर कहा कि ‘तुम सब पुलिस वाले हमारे नौकर हो और हमारे पैसों से तुम्हारी नौकरी चलती है।’ उसकी लगातार अभद्रता और धक्का-मुक्की के बीच एएसआई सोनेराम ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके जवाब में बाइक सवार ने भी एएसआई को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई और युवक वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों से भी उलझने लगा। सूचना मिलने पर पड़ाव थाने से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और युवक को काबू में लिया।

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही मामले की जांच

मामले में डीएसपी ग्वालियर रॉबिन जैन ने बताया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता और मारपीट की घटना के बाद आरक्षक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी नशे की हालत में था। उसे गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस ने उसकी बाइक जब्त कर ली है। डीएसपी के मुताबिक, मामले की विवेचना जारी है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    असम में बड़ा रेल हादसा: कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस का इंजन समेत 5 कोच पटरी से उतरे, दो ट्रेनें रोकी गईं

    गुवाहाटी के पास डिगारू रेलवे स्टेशन पर सुबह 6:54 बजे हुआ हादसा, सभी यात्री सुरक्षित दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के दौरान लोको पायलट नहीं कर सके गति नियंत्रित, रेलवे…

    सोनिया गांधी ने PM पद के लिए पहले क्यों भरी थी हामी, फिर क्यों बदला फैसला? राहुल-प्रियंका की नाराजगी का किताब में खुलासा

    सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ में 2004 के घटनाक्रम से जुड़ी कई अहम बातें सामने आईं राहुल और प्रियंका नहीं चाहते थे कि मां प्रधानमंत्री बनें,…

    Leave a Reply