मिसेज उत्तर प्रदेश सीजन-4 में ग्वालियर की दीपाली श्रीवास्तव ने मारी बाजी, सेकंड रनरअप बनकर बढ़ाया शहर का मान

By: Ravindra Singh

ग्वालियर की दीपाली श्रीवास्तव ने अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और प्रतिभा के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। लखनऊ में आयोजित सौंदर्य एवं प्रतिभा प्रतियोगिता ‘मिसेज उत्तर प्रदेश – क्वीन ऑफ उत्तर प्रदेश सीजन-4’ में उन्होंने सेकंड रनरअप का खिताब अपने नाम किया। उनकी इस सफलता से ग्वालियर सहित पूरे अंचल में खुशी का माहौल है।

लखनऊ के ग्रैंड फिनाले में दिखाया दमखम

मधुकमल मोशन पिक्चर्स की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 15 नवंबर 2026 को लखनऊ के रमाडा होटल में हुआ। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं के आत्मविश्वास, उनकी व्यक्तिगत पहचान, प्रतिभा और सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना था। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी कई प्रतिभाशाली महिलाओं ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मिस वर्ल्ड बुल्गारिया 2025, रमाडा होटल के मालिक अजय जायसवाल, मीडिया रणनीतिकार दीपक शाही और मिसेज उत्तर प्रदेश सीजन-3 की विजेता अंतरा हॉवर्ड शामिल थीं। कड़े मुकाबले के बीच दीपाली ने अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व और आत्मविश्वास से जजों को प्रभावित किया और दूसरा रनरअप स्थान हासिल किया।

संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बनाई पहचान

दीपाली श्रीवास्तव की प्रतिभा केवल सौंदर्य प्रतियोगिताओं तक सीमित नहीं है। वह कई म्यूजिक एल्बम में भी अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी हैं। इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। संगीत और कला के प्रति उनकी रुचि ने उन्हें लगातार नए अवसरों और उपलब्धियों की ओर आगे बढ़ाया है।

दीपली की उपलब्धि से ग्वालियर में खुशी

मिसेज उत्तर प्रदेश सीजन-4 में सेकंड रनरअप का खिताब जीतना दीपाली के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उनकी सफलता ने यह संदेश दिया है कि प्रतिभा और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर छोटे शहरों की महिलाएं भी बड़े मंचों पर अपनी अलग पहचान बना सकती हैं। दीपली की यह उपलब्धि क्षेत्र की अन्य महिलाओं और युवतियों के लिए प्रेरणा बन सकती है।

 

Related Posts

इंदौर में 600 करोड़ की अवैध कॉलोनी के 57 प्लॉट मालिकों को राहत, पूर्व CS मोहंती का नाम भी शामिल

By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में बिचौलीहप्सी तहसील के बड़ियाकीमा इलाके की कथित अवैध कॉलोनी एक बार फिर चर्चा में है। यहां करीब 600 करोड़ रुपये कीमत…

जबलपुर में पहचान छिपाकर महिला से संबंध बनाने का आरोप, शादी के लिए धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

By: Ravindra Singh जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में पहचान छिपाकर एक महिला के साथ संबंध बनाने और बाद में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया…

Leave a Reply