मुरैना में कृष्णा गुर्जर हत्याकांड के बाद हाईवे पर हंगामा, शव रखकर लगाया जाम; दुकान में तोड़फोड़

By: Ravindra Singh

मुरैना: कृष्णा गुर्जर हत्याकांड के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव को नेशनल हाईवे पर रखकर लोगों ने जाम लगा दिया। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने एक आरोपी के भाई की दुकान को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे।

पोस्टमार्टम के बाद हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन

जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक कृष्णा गुर्जर के परिजन शव लेकर सरायछोला थाने के सामने पहुंचे। यहां नेशनल हाईवे पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ।

प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग उठाई। जाम और तनाव की सूचना मिलने पर सीएसपी कविंद्र सिंह चौहान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर स्थिति संभालने की कोशिश की।

गुस्साई भीड़ ने आरोपी के भाई की दुकान में की तोड़फोड़

प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित लोगों ने एक आरोपी के भाई की दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। भीड़ ने दुकान में सामान बिखेर दिया और उसे नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

परिजनों ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई करने की मांग भी रखी। इसके अलावा परिवार की सुरक्षा के लिए गांव में सुरक्षा गार्ड तैनात करने और परिवार के एक सदस्य को शस्त्र लाइसेंस जारी करने की मांग की गई।

कप्तान सिंह उर्फ बंकू कंषाना की समझाइश के बाद खुला जाम

हाईवे पर विरोध प्रदर्शन के बीच कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना के बेटे कप्तान सिंह उर्फ बंकू कंषाना भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया।

बातचीत और समझाइश के बाद प्रदर्शनकारियों ने शव को हाईवे से हटा लिया, जिसके बाद सड़क पर यातायात बहाल हो गया। कृष्णा गुर्जर हत्याकांड के बाद परिजन अब आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related Posts

एमपी बोर्ड छमाही परीक्षा में पुराने पैटर्न से छात्र परेशान, सरकारी और निजी स्कूलों में अलग-अलग प्रारूप

By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की छमाही परीक्षाओं में प्रश्नपत्र के प्रारूप को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। माध्यमिक शिक्षा…

दिव्यांगजन सशक्तिकरण में दतिया ने रचा इतिहास, राष्ट्रपति पुरस्कार से होगा सम्मानित

By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के दतिया जिले ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले को…

Leave a Reply