विकास के लिए पैसे की कमी नहीं आने दूंगा

शिवराज सिंह ने ली जबलपुर में सभा


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नगरीय निकाय चुनाव में इतने सक्रिय हो गए हैं कि महज 15 दिन के भीतर जबलपुर में उनका तीसरा दौरा आज रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज एक बार पुनः जबलपुर पहुंचे जहां उन्होंने पहली सभा कैंट विधानसभा के रांझी में की जहां उन्होंने भाजपा महापौर प्रत्याशी और पार्षदों के लिए वोट मांगे, तो वहीं दूसरी सभा उनकी पूर्व मंत्री तरुण भनोट के पश्चिम विधानसभा के पिसनहारी मढिया में हुई।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी सभा के दौरान सरकार के द्वारा किए गए कार्य और योजनाओं को गिनवाया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में विकास की जितने भी काम भारतीय जनता पार्टी ने की है वह कभी कांग्रेस ने नहीं किए, शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इतना ही नहीं 15 माह की जब कमलनाथ सरकार आई थी उस समय भी विकास के काम और योजनाओं को उन्होंने बंद कर दिया था।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में कमलनाथ पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 15 माह की जब उनकी सरकार थी और तब हम विकास के कामों के लिए पैसा मांगते थे तो कमलनाथ रोने लगते थे वह कहते थे कि हमारे पास पैसा नहीं है। पर मैं आप लोगों से कहता हूं कि जबलपुर के विकास के लिए कहीं से भी पैसे की कमी नहीं आने दूंगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि जब उनकी सरकार थी तब कमलनाथ ने ऐलान किया था कि कन्यादान योजना में 51000 रु दिए जाएंगे, पर कन्या का विवाह हो गया, अपने ससुराल चली गई, साल भर हो गए, भांजे-भांजी भी गोद में आ गए पर कमलनाथ जी आप के कन्यादान के पैसे नहीं आए।
वहीं पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित आमसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जमकर कांग्रेस के विधायक तरुण भनोट पर निशाना साधा वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से पश्चिम विधानसभा में बिल्डर चुनाव लड़ रहे हैं और लड़ा रहे हैं जो सिर्फ खाली पड़ी जमीनों पर कब्जा करते हुए अपने आलीशान अपार्टमेंट बनाएंगे इसलिए पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में किसी भी प्रकार से कांग्रेस के पार्षदों को जीतने नहीं देंगे और अपनी पूरी भारतीय जनता पार्टी की टीम के साथ नगरी निकाय चुनाव में दमखम के साथ भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे वही पार्षद प्रत्याशियों से कहते हुए उन्होंने कहा कि अभी से वह अपना कार्य शुरू कर दें क्षेत्र में रह रहे नागरिकों का आयुष्मान कार्ड राशन कार्ड आदि संबंधी दस्तावेज बनवाने का प्रयास अभी से करें जिससे कि क्षेत्र के नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके वही गरीबों को राशन देने का कार्य भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है कोई सरकार अभी तक गरीबों को फ्री राशन नहीं दे पाई है वही गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए के लिए सरकार पूरा पैसा देगी चाहे किसी के बच्चे को डॉक्टर बनना हो या इंजीनियर उसकी पूरी पढ़ाई का खर्चा भारतीय जनता पार्टी की सरकार उठाएगी।

  • Related Posts

    ग्वालियर स्कूल हादसा: दो अधिकारी निलंबित, प्रोजेक्ट इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस; निर्माण की निगरानी में मिली खामियां

    By: Ravindra Singh ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन सांदीपनि पद्मा कन्या विद्यालय की छत गिरने की घटना के बाद प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। पुलिस आवास एवं अधोसंरचना…

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…