महापौर पद के 5, पार्षदों के लिए 179 उम्मीदवार
उज्जैन।नगर निगम चुनाव का शोर सोमवार शाम से थम गया। 6 जुलाई को वोटिंग होगी। नगर में 568 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। मतदान के लिए 2272 अधिकारियोंं-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
चुनाव ईवीएम के जरिए कराए जाएंगे। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इसमें 4.61 लाख से अधिक मतदाता महापौर पद के 5, पार्षदों के लिए 179 उम्मीदवार का फैसला करेंगे।
नगरीय निकाय के प्रथम चरण में उज्जैन नगर पालिक निगम में मतदान के लिये विभिन्न 54 वार्डों में कुल 568 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।
इनमें से 129 मतदान केन्द्र संवेदनशील मतदान केन्द्र के रूप में चिन्हित किए गए हैं। सभी मतदान केन्द्रों को 67 सेक्टर में बांटा गया है। उज्जैन शहर में कुल मतदाता चार लाख 61 हजार 103 हैंए जो 54 पार्षद एवं एक महापौर का निर्वाचन करेंगे।
मतदान सामग्री का वितरण मंगलवार को किया गया। पोलिंग पार्टी अपने-अपने मतदान केन्द्रों की ओर रवाना हो गई। नगर निगम उज्जैन के निर्वाचन में मतदान दलों को ईवीएम देने के लिए 5 जुलाई को सुबह 5.30 बजे स्ट्रांग रूम खोला गया।
स्ट्रांग रूम खोलने के समय प्रक्रिया का अवलोकन कराने के लिए सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज आमंत्रित किया गया था।
सार्वजनिक अवकाश घोषित….नगरीय निकायों का मतदान दो चरणों में होगा। पहला चरण 6 जुलाई को उज्जैन नगर निगम एवं नगर पालिका परिषद बडऩगर में होगा