सीएम ने किया नगरीय निकाय में भारी जीत का दावा

नगरीय निकाय चुनाव के मतदान के बीच सीएम का बड़ा दावा

सभी निकाय में जीत हासिल करेंगे बीजेपी के प्रत्याशी

कमलनाथ और कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम शिवराज

भोपाल, संवाददाता

राजधानी भोपाल सहित 133 नगरीय निकाय में जारी मतदान के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की जीत का बड़ा दावा किया है। सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय चुनावों में सभी सीटें जीतेगी। उन्होंने इस अवसर पर कांग्रेस व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर भी निशाने साधे। उन्होंने कहा कि भाजपा के सेवकों को चुनें। इससे ईमानदारी और बिना भ्रष्टाचार वाला स्वच्छ प्रशासन दे पाएंगे। शहरों का ढंग से विकास भी कर पाएंगे। गरीबों का कल्याण कर पाएंगे। उद्योग-धंधे बढ़ेंगे तो रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस केवल तबाह और बर्बाद करने का काम करती है। इस वजह से जनता की सेवा के लिए हम शिखर पर रहेंगे। शिखर का मतलब अहंकार नहीं है। शिखर का मतलब सेवा है। बरसात के मौसम में भी सही नगर सरकार चुनने के लिए जनता निकल गई है।मुख्यमंत्री ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि कमलनाथ भ्रष्टाचार की बात करते हैं। उनको लज्जा नहीं आती। जिन्होंने वल्लभ भवन का दलालों का अड्डा बना रखा था। वहां नेता नहीं घुस पाते थे, ठेकेदार घुसते थे।

  • Related Posts

    इंदौर में भाजपा पार्षद के घर में घुसकर पति पर हमला, जमकर तोड़फोड़; दोनों पक्षों ने लगाए आरोप

    पार्षद पति सुमित तलरेजा से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज इंदौर में भाजपा पार्षद के घर में घुसकर उनके…

    राहुल गांधी पर CM मोहन यादव का तीखा हमला, बोले- ‘ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हैं’

    इंदौर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ यात्रा के दौरान कांग्रेस पर साधा निशाना इंदौर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…