68 रेल रद्द, त्यौहार में यात्री परेशान

भोपाल – रेलवे ने तीसरी रेल लाइन के लिए रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग व नागपुर आवागमन करने वाली 68 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इसकी वजह से यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों पर चलने वाली ट्रेनों से यात्रा करनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा समस्या उन यात्रियों को हो रही है, जिन्होंने कनेक्टिंग ट्रेन पकड़ने के हिसाब से अपने रिजर्वेशन करवाए थे, लेकिन वैकल्पिक ट्रेनों की लेटलतीफी व टाइमिंग अलग होने से कनेक्टिंग ट्रेन छूट रही है।

भोपाल से ही 125 से ज्यादा रिजर्वेशन कनेक्टिंग ट्रेनों के लिए बनवाए जाते हैं। इनमें रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग-टाटा नगर के साथ ही नागपुर-भुसावल रूट्स की ट्रेनें शामिल हैं। पश्चिम-मध्य रेल जोन के प्रवक्ता राहुल जयपुरियार का कहना है कि हमारे रेल मंडलों व जोन से गुजरने वाली ट्रेनों को यहां के स्टेशनों पर लेट नहीं किया जा रहा। रास्ते में लिए जा रहे ब्लॉक के चलते ट्रेनें देरी से पहुंच रही होंगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ की तरफ जाने वाली ट्रेनों को कभी कोयला सप्लाई तो कभी अन्य कारणों से पिछले कुछ महीनों से लगातार कैंसिल किया जा रहा है। इस वजह से यात्रियों की परेशानी लगातार बनी हुई है।

  • Related Posts

    इंदौर में शराब के नशे में दो कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    पत्थर और डंडों से फोड़े थे कारों के कांच, घटना का वीडियो हुआ था वायरल इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के पल्हर नगर स्थित 60 फीट रोड पर शराब के नशे…

    साल में सिर्फ करवा चौथ पर खुलता है उज्जैन का चौथ माता मंदिर, सिंदूर-सिक्के और रुद्राक्ष के प्रसाद की अनोखी परंपरा

    जीवनखेड़ी स्थित मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 400 फीट लंबी चुनरी माता को अर्पित उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में करवा चौथ का पर्व विशेष आस्था और परंपरा के साथ…