भोपाल में दृष्टिहीन छात्रों ने नौकरी के लिए किया जल सत्याग्रह

भोपाल
भोपाल में दृष्टिहीन छात्रों ने सरकार से नौकरी की मांग करते हुए नीलम पार्क के नजदीक एक तालाब में मंगलवार को जल सत्याग्रह किया। ये छात्र पिछले एक सप्ताह से प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले ये छात्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए थे। हाड़ कंपा देने वाली ठंड में ये छात्र सड़क पर बैठकर रोजगार और अन्य बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रहे हैं।

इनके यूनियन प्रमुख मनीष ने बताया, ‘हमने संबंधित कार्यालय को चिट्ठी लिखी थी और अपनी जरूरत के बारे में बताया था, लेकिन उसपर कोई कदम नहीं उठाया गया।’ उन्होंने बताया कि स्टूडेंट्स मांग पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रखेंगे।

मनीष ने बताया, ‘हमारी मुख्य मांग शिक्षा और रोजगार है। पिछले 50 सालों से हम जैसों के लिए कोई यूनिवर्सिटी और स्कूल नहीं हैं और जिन स्टूडेंट्स ने पढ़ाई की है उनके लिए रोजगार के अवसर नहीं है। दृष्टिहीनों को बिजली के पूरे बिल देने होते हैं जबकि ट्रेडर्स और बिजनसमैन को 50 प्रतिशत की छूट है।’

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…