BJP नेता की ज्योतिरादित्य सिंधिया को धमकी- शिवराज सिंह से उलझे तो हाथ तोड़ और जुबान काट लगा देंगे ठिकाने

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया के हाथ तोड़ने और जुबान काटने की धमकी दी है। भरी जनसभा में मंच से बीजेपी नेता की इस धमकी का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि किरार सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बीजेपी नेता राधेश्याम धाकड़ जनसभा में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भड़कते हुए कह रहे हैं कि अगर उसने शिवराज सिंह पर एक उंगली उठाई तो हम पूरा हाथ तोड़ देंगे और जुबान चलाई तो जुबान काट देंगे। वीडियो में वह कहते दिख रहे हैं कि हम धाकड़ हैं, धाकड़ ही रहेंगे और ठिकाने लगा देंगे। राधेश्याम धाकड़ ने रविवार को शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा में आयोजित किरार धाकड़ सम्मेलन में ये विवादित बयान दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राधेश्याम धाकड़ जब ये विवादित बोल बोल रहे थे तब मंच पर प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान भी मौजूद थे। इसके अलावा वहां मंच पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, पोहरी के विधायक प्रहलाद भारती और भोपाल सांसद रोडमल नागर भी मौजूद थे।

आपको बता दें कि राधेश्याम धाकड़ ने साल 2013 में राघोगढ़ विधानसभा से बीजेपी के टिकट पर विधायकी का चुनाव भी लड़ा था। राधेश्याम के इस बयान के वायरल होने के बाद बवाल मचना तया है। हालांकि अभी कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन संभव है कि कांग्रेस इस मामले पर अपनी कोई प्रतिक्रिया दे।

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…