ट्रंप योग्यता आधारित आव्रजन सुधारों के पक्ष में हैं : व्हाइट हाउस

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप योग्यता आधारित आव्रजन प्रणाली का सर्मथन करते हैं, जो विश्वभर के बेहतरीन एवं प्रतिभाशाली लोगों को देश में आने के लिए आकर्षित करेगा. उक्त जानकारी व्हाइट हाउस ने दी है.

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव राज शाह ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि राष्ट्रपति कानूनी आव्रजन में सुधार चाहते हैं. वह हमें परिवार श्रृंखला आव्रजन के मौजूदा कानून से योग्यता आधारित आव्रजन की ओर बढ़ता देखना चाहते हैं.’’

शाह ने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि राष्ट्रीयता, पंथ, धर्म या किसी भी अन्य तथ्य से परे देश में बेहतरीन एवं प्रतिभाशाली व्यक्ति आएं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि, कार्यबल में उनके योगदान की क्षमता देखना चाहते हैं, जिससे वह अमेरिकी कर्मचारियों की मदद कर पाएंगे. इसलिए राष्ट्रपति ऐसे सुधार देखना चाहते हैं जो अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बेहतर बना सके.’’

  • Related Posts

    मार्को रुबियो का बड़ा बयान: पाकिस्तान से रिश्ते भारत की कीमत पर नहीं, ट्रेड डील पर भी जताई उम्मीद

    नई दिल्ली। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के साथ संबंधों को लेकर अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान या किसी अन्य देश के साथ अमेरिका…

    दक्षिण कोरिया के निर्माण स्थल पर आग लगने से चार लोगों की मौत, दो अस्वस्थ

    दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर बुसान में शुक्रवार को एक निर्माण स्थल पर आग लगने के बाद दिल का दौरा पड़ने से चार लोगों की मौत हो गई और…