प्रतियोगिता… राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में गुना के खिलाड़ियों ने जीते दो रजत, एक कांस्य पदक

विशाखापटनम में आयोजित हुई राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में गुना से 6 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। प्रतियोगिता में गुना के खिलाड़ियों ने दो रजत, एक कांस्य पदक जीता। गुना से प्रतियोगिता में तस्मीत सिंह, करन जैन, शिवानी श्रीवास्तव, विशाला लोधा, अंकित अहिरवार, प्रदीप सिंह का चयन हुआ था। बीती 2 से 4 फरवरी तक हुई प्रतियोगिता में जिला कराते संघ गुना के सचिव जगवीर सिंह के साथ यह खिलाड़ी शामिल हुए। इसमें शिवानी श्रीवास्तव, तस्मीत सिंह और करण जैन ने एक- एक रजक पदक जीते। जगवीर सिंह और सचिन भटनागर के गब्बर फिल्म में बेलन का किरदार करने पर साउथ हीरो सुमन तलवार ने उत्कृष्ट प्रशिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला कराते संघ के अध्यक्ष संजीव जैन, जिला बुशू संघ अध्यक्ष बलविंदर सिंह रंधावा, सोनाली स्कूल प्राचार्य वीणा लांबा, जगवीर सिंह, जिला बॉक्सिंग संघ अध्यक्ष दुर्गेश सक्सेना, बॉक्सिंग सचिव आशा सिंह, नरेंद्र रंधावा, संजीव लैन, मनीष छाबड़ा, ईशा रजक आदि ने शुभकामनाएं दी है।

खेल… सूजाखेड़ी गांव में जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

झागर|क्षेत्र के सूजाखेड़ी गांव में अंबेडकर युवा ग्रुप गुना मप्र द्वारा जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट ओपन प्रतियोगिता आयोजित की गई। बीते मंगलवार से आरंभ हुई प्रतियोगिता की विजेता टीम को 31 हजार और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। टूर्नामेंट में बड़ी संख्या में क्षेत्र के विभिन्न गांवों की टीमें भाग ले रही है। बसपा नेता डॉ. ओपी त्रिपाठी ने इस प्रतियोगिता क शुभारंभ किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

  • Related Posts

    MP School: एमपी में सरकारी स्कूलों की बदहाली पर सवाल, 5 महीने में 5,735 जर्जर भवन कैसे हुए ठीक?

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों की बदहाल इमारतों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। विधानसभा में पेश किए गए आंकड़ों…

    कांकेर में DMF के टीनशेड निर्माण पर सवाल, कांग्रेस ने मांगी जांच

    By: Ravindra Singh कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में जिला खनिज न्यास निधि (DMF) से कराए जा रहे टीनशेड निर्माण कार्यों को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। जिला कांग्रेस…