सरकारी अफसर पर भड़कीं मेनका गांधी, बोलीं- तुम मोटे हो गए हो, तुम्हारी कोई इज्जत भी नहीं

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने गुस्से में एक सरकारी अफसर को काफी भला बुरा कह दिया। उन्होंने सप्लाई इंस्पेक्टर पर भड़कते हुए मोटा तक कह दिया। दरअसल, शुक्रवार को मेनका गांधी पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र में बरेली के बहेड़ी विधानसभा पहुंची थीं और वहां उन्होंने जनता दरबार लगाया था। उन्होंने शुक्रवार को कई जगहों पर जनता दरबार लगाया था। इस दौरान मेनका गांधी से कई गरीब लोगों ने और बुजुर्गों ने सप्लाई इंस्पेक्टर की जमकर शिकायत लगाई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनने के बाद सप्लाई इंस्पेक्टर को जमकर डांट लगाई और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि तुम मोटे हो गए हो और लोग तुम्हारी कोई इज्जत भी नहीं करते। उन्होंने कहा कि शर्म करो क्या इज्जत रह गई है तुम्हारी। इसके अलावा मेनका ने इंस्पेक्टर के ऊपर आय से अधिक संपत्ति होने का भी आरोप लगाया और कहा कि वह इस मामले की जांच करवाएंगी। बता दें कि लोगों ने केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री मेनका गांधी से शिकायत की थी कि उनके घर खाने की समस्या है और भुखमरी तक की नौबत आ चुकी है। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद मेनका गांधी आग बबूला हो गईं और उन्होंने गुस्से में वहां पहुंचे अधिकारियों को खरी खोटी सुना डाली।

  • Related Posts

    Gwalior Madarsa Raid: ग्वालियर में बिना मान्यता चल रहे मदरसे पर छापा, बच्चों की सुरक्षा और सुविधाओं में मिलीं खामियां

    By: Ravindra Singh Gwalior Madarsa Raid: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में झांसी रोड स्थित एजी ऑफिस पुल के पास संचालित दारुल कुरान मदरसा जांच के दायरे में आ गया है।…

    Chhattisgarh Weekly News: शराब घोटाले की जांच, शिक्षकों की TET और भर्ती परीक्षाओं पर घमासान, जानें सप्ताह की 7 बड़ी खबरें

    By: Ravindra Singh छत्तीसगढ़ की साप्ताहिक खबरें: छत्तीसगढ़ में बीता सप्ताह भ्रष्टाचार के मामलों, सरकारी फैसलों और राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से काफी अहम रहा। बहुचर्चित शराब घोटाले में जांच…