मेक्सिको में 7.2 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर भागे लोग

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी से भयंकर भूकंप की खबर है। रेक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.2 मापी गई है। हालांकि अभी मामूली नुकसान की ही सूचना है।

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार शुक्रवार सुबह मेक्सिको सिटी और उसके आसपास के इलाकों में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप की 7.2 तीव्रता थी। भूकंप का केंद्र दक्षिण राज्य ओक्साका में प्रशांत तट के करीब जमीन में 43 किलोमीटर अंदर बताया जा रहा है।

हालांकि अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। जैसे ही तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए, डरे-सहमे सभी लोग घर, दफ्तरों और बिल्डिंगों से निकलकर बाहर खुले मैदान में इकट्टा हो गए। मेक्सिको के 57 वर्षीय एक नागरिक ने कहा, ‘यह बहुत ही भयानक था।। यहां सब कुछ हिलना शुरू हो गया था। कार भी इधर-उधर जा रही थी। मुझे कुछ समझ नहीं आया कि क्या करूं।

इस भूकंप ने एक बार फिर सितंबर त्रासदी की खौफनाक घटना याद दिया था। बता दें कि इससे पूर्व पिछले साल 19 सितंबर को भी 7.1 तीव्रता का भूकंप मध्य मैक्सिको में आया था, जिसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी।

  • Related Posts

    मार्को रुबियो का बड़ा बयान: पाकिस्तान से रिश्ते भारत की कीमत पर नहीं, ट्रेड डील पर भी जताई उम्मीद

    नई दिल्ली। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के साथ संबंधों को लेकर अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान या किसी अन्य देश के साथ अमेरिका…

    दक्षिण कोरिया के निर्माण स्थल पर आग लगने से चार लोगों की मौत, दो अस्वस्थ

    दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर बुसान में शुक्रवार को एक निर्माण स्थल पर आग लगने के बाद दिल का दौरा पड़ने से चार लोगों की मौत हो गई और…