मध्यप्रदेश में भाजपा के खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगे हार्दिक पटेल

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में हार्दिक पटेल भाजपा के खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगे। भोपाल पहुंचे हार्दिक ने खुद यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि ‘ हमें मप्र में शकुनी मामा नहीं चाहिए, मामा बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। यह मामा देने वाला नहीं, लेने वाला है।’

हार्दिक ने भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय पर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘मंदसौर गोलीकांड में विजयवर्गीय का हाथ हो सकता है। क्योंकि उन्हें सीएम बनना है। विजयवर्गीय भूमाफिया और गुंडे हैं। मंदसौर में गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर यदि सीएम शिवराज सिंह चौहान कार्रवाई करेंगे तो हम उन्हें अपना नेता मानेंगे।’

हार्दिक ने मप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पर भी निशाना साधा और कहा कि ‘ कपड़ा बेचने के रोजगार के लिए उनके बेटे संजय और बेटी हैं, अभी दूसरों की जमीन क्यों हड़पी।’ उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा‍ कि ‘मोदी पंजाब बैंक घोटाले पर कुछ नहीं बोल रहे, क्योकिं नीरव मोदी अंबानी का दामाद है।’

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…