चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश पर हमला : सीएम अरविंद केजरीवाल के सलाहकार वीके जैन हिरासत में

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री के आवास पर दिल्ली के मुख्य सचिव के साथ कथित तौर पर मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सलाहकार वीके जैन को हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि वीके जैन ने ही मुख्य सचिव अंशु प्रकाश को सीएम निवास पर बुलाया था. इससे पहले पुलिस ने अंशु प्रकाश से मारपीट करने वाले आप के विधायक प्रकाश जरवाल को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस ने बताया था कि उन्हें उनके देवली स्थित आवास से हिरासत में ले लिया गया है.

दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री के आवास पर एक बैठक के दौरान आप विधायक अमानतुल्ला खान और अन्य ने उन पर हमला किया. इन विधायकों में जरवाल का नाम भी बताया जा रहा है. वहीं, बताया जा रहा है कि अमानतुल्ला खान पुलिस की गिरफ्त में अभी तक नहीं आए हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. अभी तक की जानकारी के अनुसार पुलिस ने उनके घर के बाहर जवान तैनात कर दिए हैं.

अंशु प्रकाश की शिकायतों के आधार पर दिल्ली पुलिस ने खान और अन्य के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कर ली है. इससे पहले, देवली के विधायक जरवाल और अंबेडनगर के आप विधायक अजय दत्त ने दावा किया कि नौकरशाह ने जातिसूचक टिप्पणियां कीं.

उन्होंने उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस तथा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में एक शिकायत भी दर्ज कराई है.

  • Related Posts

    जल प्रहरी सम्मान–2026: देश के 31 जल संरक्षक सम्मानित, मध्य प्रदेश की सावित्री श्रीवास्तव को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    नई दिल्ली। जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन और पर्यावरण संतुलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देशभर के 31 जल संरक्षकों को ‘जल प्रहरी सम्मान–2026’ से सम्मानित किया…

    Gwalior Madarsa Raid: ग्वालियर में बिना मान्यता चल रहे मदरसे पर छापा, बच्चों की सुरक्षा और सुविधाओं में मिलीं खामियां

    By: Ravindra Singh Gwalior Madarsa Raid: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में झांसी रोड स्थित एजी ऑफिस पुल के पास संचालित दारुल कुरान मदरसा जांच के दायरे में आ गया है।…