मुख्‍य सचिव से बदसलूकी मामला: अफसरों ने कहा- जब तक CM माफी नहीं मांगते, तब तक…

नई दिल्ली:मुख्य सचिव से बदसलूकी से अफसरों में काफ़ी नाराज़गी है. पहले दिल्ली के अफसरों ने ऐलान किया कि हम दफ़्तर जाएंगे, लेकिन कार्रवाई न होने तक काम नहीं करेंगे. हालांकि बाद में दिल्ली आईएएस एसोसिएशन ने बयान जारी कर कहा कि हड़ताल जैसी कोई चीज़ नहीं है. जनता के हित में आईएएस, दानिक्‍स और दास के अधिकारी काम करते रहेंगे. हालांकि आईएएनएस एसोसिशन ने ये भी कहा है कि जब तक सीएम बदसलूकी की बात मान नहीं लेते माफी नहीं मांगते, तब तक दिल्ली सरकार के साथ सिर्फ़ लिखित संवाद ही करेंगे.

वहीं उत्तर प्रदेश, पंजाब, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश सहित कई राज्यों के आईएएस एसोसिएशन ने मामले की कड़ी निंदा की है. दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर अपने साथ हाथापाई को लेकर एफ़आईआर दर्ज कराई है. उनका आरोप है कि उन्हें आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने मुक्के मारे और वहीं दूसरे विधायकों ने बदसलूकी की.

एफआईआर में कहा गया है कि मुझे धमकी दी गई कि एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला भी दर्ज करवा देंगे. उन्होंने एफआईआर में बताया है कि एक विधायक जिसे वह पहचान सकते हैं उन्होंने धमकी दी कि अगर टीवी ऐड रिलीज़ करने की हामी मैंने नहीं भरी तो पूरी रात बंधक बनाकर रखेंगे.

उधर, इस मामले में दिल्‍ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जरवाल को गिरफ़्तार कर लिया है. वहीं दूसरे विधायक अमानतुल्लाह ख़ान के घर भी पहुंची, लेकिन वो घर पर नहीं मिले. बदसलूकी के आरोप में पुलिस ने अमानतुल्लाह के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज कर ली है.

  • Related Posts

    जल प्रहरी सम्मान–2026: देश के 31 जल संरक्षक सम्मानित, मध्य प्रदेश की सावित्री श्रीवास्तव को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    नई दिल्ली। जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन और पर्यावरण संतुलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देशभर के 31 जल संरक्षकों को ‘जल प्रहरी सम्मान–2026’ से सम्मानित किया…

    Gwalior Madarsa Raid: ग्वालियर में बिना मान्यता चल रहे मदरसे पर छापा, बच्चों की सुरक्षा और सुविधाओं में मिलीं खामियां

    By: Ravindra Singh Gwalior Madarsa Raid: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में झांसी रोड स्थित एजी ऑफिस पुल के पास संचालित दारुल कुरान मदरसा जांच के दायरे में आ गया है।…