सीएम से छात्रों ने पूछा, कब खत्म होगा आरक्षण का भूत?

भारतीय जनता युवा मोर्चा के ‘कॉफी विद सीएम’ कार्यक्रम में स्कूल और कॉलेज के बच्चों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सरकारी योजनाओं का आईना दिखा दिया। कई बच्चों ने सरकारी स्कूलों में खराब शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी का हवाला देते हुए सीएम से सवाल किए। सबसे ज्यादा आरक्षण का मुद्दा छाया रहा।

इंदौर, आगर, डिंडौरी समेत कई जिलों के बच्चों ने पूछा कि आरक्षण का भूत कब खत्म होगा? साथ ही बच्चों ने सुझाव दिया कि आर्थिक आधार आरक्षण लागू किया जाए। आरक्षण का लाभ नौकरी में न दिया जाए।

युवा मोर्चा द्वारा मेरे दीनदयाल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। छात्रों ने कहा कि नेता और अफसरों के बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाना चाहिए। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा होना चाहिए और वह शुभ दिन आना चाहिए।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…