INX case: सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम को किया गिरफ्तार

चेन्नई। आईएनएक्स मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी चेन्नई एयरपोर्ट से की गई है। गिरफ्तारी को लेकर सीबीआई ने तर्क दिया है कि कार्ति मामले की जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे।

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने कार्ति चिदंबरम के खिलाफ पिछले साल मई में केस दर्ज किया था। आरोप था कि आईएनएक्स मीडिया में 2007 में 300 करोड़ के विदेशी निवेश के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड में धांधली हुई थी। इस दौरान पी चिदंबरम वित्तमंत्री थे।

  • Related Posts

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…

    भोपाल मेट्रो की अंडरग्राउंड टनल का काम तेज, 400 मीटर सुरंग तैयार; नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य

    By: Ravindra Singh भोपाल। राजधानी भोपाल में अंडरग्राउंड मेट्रो परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। भोपाल रेलवे स्टेशन से ऐशबाग की दिशा में बनाई जा रही…