अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के साथ 150 करोड़ रुपए की 30 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि यह साल 2025 की सबसे बड़ी हेरोइन जब्ती है। उन्होंने कहा कि खुफिया जानकारी मिली थी कि पाकिस्तान से ड्रग्स लाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था। गिरफ्तार आरोपी बड़े पैमाने पर हेरोइन की तस्करी में शामिल था, और बताया गया कि उसे हाल ही में सीमा पार ड्रोन के जरिए तस्करी की गई हेरोइन की एक बड़ी खेप मिली थी।

डीजीपी यादव ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना घरिंडा में एक एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने और तस्करी नेटवर्क की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ड्रग तस्करी को खत्म करने और एक सुरक्षित पंजाब सुनिश्चित करने के अपने संकल्प में प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    MP School: एमपी में सरकारी स्कूलों की बदहाली पर सवाल, 5 महीने में 5,735 जर्जर भवन कैसे हुए ठीक?

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों की बदहाल इमारतों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। विधानसभा में पेश किए गए आंकड़ों…

    कांकेर में DMF के टीनशेड निर्माण पर सवाल, कांग्रेस ने मांगी जांच

    By: Ravindra Singh कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में जिला खनिज न्यास निधि (DMF) से कराए जा रहे टीनशेड निर्माण कार्यों को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। जिला कांग्रेस…