सांसद अफजाल अंसारी पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज

महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सांसद अफजाल अंसारी पर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 13 फरवरी की रात में शादियाबाद थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है।
पुलिस के अनुसार गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन देवप्रकाश सिंह ने शादियाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। उनकी शिकायत है कि 12 फरवरी को शादियाबाद चौराहे पर गुरू रविदास महाराज जी जनसेवा संस्‍थान ट्रस्‍ट शादियाबाद के तत्‍वावधान में रविदास जी का जन्‍मोत्‍सव मनाया जा रहा था। इस कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि सांसद अफजाल अंसारी थे।
उन्‍होने अपने भाषण के दौरान महाकुंभ को लेकर अमर्यादित टिप्‍पणी की है। जिससे उनकी व सनातन धर्म को मानने वाले लोगो की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। शादियाबाद पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट बीएनएस की धारा-299, 253(2) में सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है, आगे की आवश्‍यक कार्यवाही हो रही है।
गौरतलब है कि इसके पहले भी सांसद अफजाल अंसारी ने महाकुंभ पर साधुओं के गांजा के सेवन को लेकर बयान दिया था, उस मामले में भी मुकदमा दर्ज हुआ था।

  • Related Posts

    वॉटर स्पोर्ट्स का हब बन रहा है भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत, स्पोर्ट्स सहित सभी क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है। वर्ष 2016 के रियो…

    Microsoft की सर्विस 16 घंटे से ठप, 74 देशों में असर; क्या साइबर अटैक से मचा हड़कंप?

    नई दिल्ली। दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सेवाओं में आई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी ने लाखों यूजर्स और कारोबारियों की परेशानी बढ़ा दी है। Outlook और Office 365 की सेवाएं…