पालघर में केमिकल फैक्टरी का बॉयलर फटने से भीषण आग

मुंबई: महाराष्ट्र के पालघर में गुरुवार की रात भीषण आग लग गई. तारापुर के MIDC परिसर में स्थित एक केमिकल फैक्टरी का बॉयलर फटने से आग लगी. बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना तेज़ था कि उसकी आवाज़ कई किमी दूर तक सुनाई दी. इस भीषण आग में अब तक 3 लोगों के मारे जाने की खबर है और 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं. अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है.

पालघर कंट्रोल पुलिस के अधिकारी प्रमोद पवार ने कहा कि मुंबई से 150 किलोमीटर की दूरी पर रात के करीब 11.15 बजे केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट हुआ, जिससे आग लग गई. अभी तक ब्लास्ट की वजहों का पता नहीं लग पाया है.

फैक्टरी का बॉयलर फटने की आवाज इतनी अधिक थी कि यह करीब 10 किलोमीटर की रेडियस में लोगों को सुनाई दिया और इमारत और घर भी हिल गये. घटना के तुरंत बाद मोके पर फायर इंजन की गाड़ियां पहुंच गई. आग पर काबू पाने का काम अभी भी जारी है.

  • Related Posts

    MP में मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में होगा बदलाव, दिसंबर में नई व्यवस्था; कैबिनेट विस्तार का इंतजार

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में आने वाले दिनों में प्रशासनिक और संगठनात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार मंत्रियों को…

    मुरैना में बिजली का तार डालने को लेकर विवाद, पिता-पुत्र पर लाठियों से हमला; 4 आरोपियों पर केस दर्ज

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बिजली का तार डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले…