एक्टर नरेंद्र झा का कार्डियक अरेस्ट से निधन, ‘रईस’ और ‘हैदर’ में आए थे नजर,

नई दिल्ली: एक्टर नरेंद्र झा का 55 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. नरेंद्र झा के निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई है. बिहार के मधुबनी बिहार में जन्मे नरेंद्र झा विशाल भारद्वाज की ‘हैदर’ और शाहरुख खान की “रईस’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके थे. नरेंद्र झा ने हमारी अधूरी कहानी, मोएनजोदाड़ो, शोरगुल और फोर्स-2 में भी मजबूत किरदार निभाए थे. नरेंद्र झा ने टेलीविजन पर आए पौराणिक सीरियल ‘रावण’ में भी लीड किरदार निभाया थी, और उनके रोल को खूब पसंद भी किया गया था.

नरेंद्र झा ने 1992 में एसआरसीसी में एक्टिंग में डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लिया था. उन्हें जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था. लेकिन वे दिल्ली छोड़कर मुंबई आ गए और यहां उन्हें मॉडलिंग के जबरदस्त ऑफर मिलने लगे. मॉडलिंग के साथ उन्होंने टीवी पर कई शो किए और लगभग 20 टीवी शो में वे नजर भी आए. वे श्याम बेनेगल की फिल्म नेताजी सुभाष चंद्र बोस में भी अहम किरदार में नजर आए थे. यही नहीं, ‘संविधान’ में वे मोहम्मद अली जिन्ना का किरदार भी निभा चुके थे.

नरेंद्र झा बहुत ही मस्तमौला फितरत के शख्स थे, और बहुत ही मृदुभाषी भी थे. उन्होंने एक बार बातचीत में कहा था कि उनके घरवाले भी चाहते थे कि वे आईएएस बनें क्योंकि बिहार के अधिकतर युवाओं का यही टारगेट भी होा है. मैं भी शुरू में कुछ ऐसा ही सोचता था लेकिन एक्टिंग में मन रमता था तो मैंने उसी राह पर चलने का फैसला किया.

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…