
नई दिल्ली.राजधानी समेत बेंगलुरू और चेन्नई दुनिया के 10 सबसे सस्ते शहरों में से हैं। हालांकि, ये तीनों शहर लिस्ट में लगातार महंगाई की तरफ बढ़े हैं, फिर भी वैश्विक स्तर पर ये सस्ते शहरों में ही शामिल हैं। द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ने दुनिया के 133 शहरों पर सर्वे किया है। इसमें नंबर 1 का मतलब था सबसे महंगा शहर और नंबर 133 का मतलब था सबसे सस्ता शहर। लिस्ट में दिल्ली 124 पर, चेन्नई 126 पर और बेंगलुरू 129 नंबर पर है।
सीरिया का दमिश्क दुनिया का सबसे सस्ता शहर
पिछली बार से 14 रैंक लुढ़ककर सीरिया का दमिश्क दुनिया का सबसे सस्ता शहर बन गया है। जबकि सिंगापुर लगातार दूसरे साल दुनिया का सबसे महंगा शहर बना हुआ है। सर्वे करने के लिए न्यूयॉर्क को दुनिया का आदर्श शहर मानकर उसे 100 में से 100 नंबर दिए गए। अब न्यूयॉर्क को सैंपल मानकर बाकी शहरों के अंक और रैंक तय किए गए। जिन शहरों को न्यूयॉर्क के 100 की तुलना में 25 से ज्यादा अंक मिले, उन्हीं को सर्वे में शामिल किया गया। इसीलिए सिर्फ 133 शहरों पर ही ये सर्वे किया गया।
इन मानकों पर तय हुई शहरों की रैंकिंग
1. कॉस्ट ऑफ लिविंग यानी रहने-खाने का बेसिक खर्च।
2. तेल, पेट्रोल के दाम और वैश्विक बाजार का शहर की इकोनॉमी पर असर।
3. रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाले करीब 160 प्रोडक्ट के दाम की तुलना।
टॉप-5 सस्ते शहर
1. दमिश्क (सीरिया)
2. काराकास (वेनेजुएला)
3. अल्माटी (कजाखिस्तान)
4. लागोस (नाइजीरिया)
5. बेंगलुरू (भारत)
टॉप-5 महंगे शहर
1. सिंगापुर (सिंगापुर)
2. पेरिस (फ्रांस)
3. ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड)
4. हांगकांग (हांगकांग)
5. ओस्लो (नॉर्वे)