गुंडों के खिलाफ ऐसे ही चले कार्रवाई तभी पस्त होंगे उनके हौसले

जबलपुर। मुख्यमंत्री ने डुमना विमानतल पर अपने अल्प प्रवास के दौरान जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने विमान से उतरते ही कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से पूछा कि, गुंडा विरोधी अभियान कैसा चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने बिनेकी की दुष्कर्म पीड़ित बच्ची का हाल-चाल के बारे में कलेक्टर से जानकरी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि, दुष्कर्म के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो यह हर हाल में सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पीड़ित को उपचार के साथ-साथ उसे हर तरह की मदद तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

गुण्डा विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई की ली जानकारी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पुलिस अधीक्षक ने गुण्डा विरोधी अभियान के तहत जिले में अब तक की कार्रवाई की जानकारी दी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, गुण्डों और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ इसी प्रकार कार्रवाई जारी रहनी चाहिए, ताकि अपराधियों के हौसले पस्त हो और उनमें खौफ पैदा हो सके।

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…