CM शिवराज करेंगे मंत्रिमंडल में विस्तार कहा- तारीख एक दिन पहले बताऊंगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जारी अटकलों पर शुक्रवार को विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में विस्तार जल्द होगा। इसकी तारीख एक दिन पहले ही बताऊंगा। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में दो या तीन सदस्य नए शामिल किए जा सकते हैं।

इसमें मालवा क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की संभावना सर्वाधिक जताई जा रही है। मुख्यमंत्री के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ गुरवार को मुलाकात के बाद दिल्ली दौरे से मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें चल प़़डी थी। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की।

इसके बाद यह माना गया कि मंत्रिमंडल विस्तार जल्द हो सकता है। भाजपा अध्यक्ष से चर्चा के बिन्दु पूछने पर सीएम ने कहा कि कुछ तो अध्यक्ष और हमारे बीच रहने दो।

करेंगे वन-टू-वन चर्चा

सूत्रों का कहना है कि विस्तार से पहले मुख्यमंत्री मंत्रियों के साथ वन-टू-वन चर्चा करेंगे। इसके संकेत उन्होंने शुक्रवार को मंत्रियों के साथ अलग से चर्चा में दिए। कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव भी किया जा सकता है। इसके साथ ही जिलों के प्रभार में भी परिवर्तन होगा क्योंकि कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल और बालकृष्ण पाटीदार को कोई जिले अभी नहीं दिए गए हैं। कुछ मंत्री प्रभार के जिलों में परिवर्तन की बात भी उठा चुके हैं। मुख्यमंत्री भी मंत्रियों से उनकी पसंद के जिलों के नाम मांग चुके हैं।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ पुलिस नक्सलवाद को खत्म करने के लिए मिलकर रणनीति बनाएंगी

    भोपाल  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अगले वर्ष तक देश से नक्सलवाद की समस्या को समाप्त करने का लक्ष्य रखा है। नक्सली मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ को एक…

    30 मार्च से चैत्र नवरात्र की होगी शुरुआत, रेवती नक्षत्र से आरंभ साधना 5 गुना शुभ फल प्रदान करेगी माँ

    उज्जैन चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर 30 मार्च को देवी आराधना का पर्व चैत्र नवरात्र का आरंभ होगा। तिथि मतांतर से इस बार नवरात्र आठ दिन के रहेंगे। खास बात यह…