अमित शाह से करेगा मुलाकात कुंभ मेले को लेकर अखाड़ा परिषद 29 मार्च को

इलाहाबाद: अखिल भारतीय अखाडा परिषद ने अगले वर्ष यहां लगने वाले कुंभ मेले को लेकर 29 मार्च को भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करने की तैयारी की है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी ने बताया कि परिषद के प्रतिनिधि कुंभ मेला आयोजन को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से 29 मार्च को दिल्ली में मुलाकात करेंगे। सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दे दी गई है।

परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरी ने बताया कि परिषद के अध्यक्ष, महामंत्री समेत प्रत्येक अखाड़े से 2-2 प्रतिनिधि होंगे। कुंभ मेले के भव्य आयोजन, प्रयागराज की गरिमा बनाए रखने, गंगा-यमुना के दोनों किनारों पर कम से कम एक किलोमीटर तक वृक्षारोपण करने, पंचकोसी परिक्रमा और वेणीमाधव मंदिर की दशा सुधारने आदि के सम्बन्ध में शाह से चर्चा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कुंभ में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु आते हैं। हमारी कोशिश है कि उन्हें यहां किसी प्रकार की तकलीफ नहीं हो और वह अपने देश वापस लौटकर भारत की एक बेहतरन छवि प्रस्तुत करें।

  • Related Posts

    जल प्रहरी सम्मान–2026: देश के 31 जल संरक्षक सम्मानित, मध्य प्रदेश की सावित्री श्रीवास्तव को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    नई दिल्ली। जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन और पर्यावरण संतुलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देशभर के 31 जल संरक्षकों को ‘जल प्रहरी सम्मान–2026’ से सम्मानित किया…

    Gwalior Madarsa Raid: ग्वालियर में बिना मान्यता चल रहे मदरसे पर छापा, बच्चों की सुरक्षा और सुविधाओं में मिलीं खामियां

    By: Ravindra Singh Gwalior Madarsa Raid: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में झांसी रोड स्थित एजी ऑफिस पुल के पास संचालित दारुल कुरान मदरसा जांच के दायरे में आ गया है।…